फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव: बुरहानपुर में किसानी करने में करता था मदद; घर पर नहीं था कोई – Burhanpur (MP) News

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव:  बुरहानपुर में किसानी करने में करता था मदद; घर पर नहीं था कोई – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सांईखेड़ा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विशाल मोहन येवले के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे विशाल ने अपने घर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद

.

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल का एक बड़ा भाई है। उसके पिता किसान हैं। वह भी खेती में पिता की मदद करता था।

नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेपानगर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है।



Source link