वैभव सूर्यवंशी होते तो मैच…टी20 के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर पटना के युवा खिलाड़ियों ने कही यह बात

वैभव सूर्यवंशी होते तो मैच…टी20 के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर पटना के युवा खिलाड़ियों ने कही यह बात


पटना. 9 सितम्बर से शुरू होने वाले एशिया को टी20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल की कप्तानी में टी20 के कई धुरंधर खिलाड़ियों को मौका मिला है. बुमराह की वापसी हुई है और सिराज को मौका नहीं मिला. बिहार से किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया के चयन पर लोकल 18 ने पटना के युवाओं से बातचीत की. क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के चयन पर खुशी जताई है. युवाओं ने कहा कि टी20 फॉर्मेट के धुरंधरों को मौका मिला है. यह टीम युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी हुई बैलेंस टीम है. हालंकि, बिहार से किसी का चयन नहीं होने से लोगों में निराशा है.

अनुभव के साथ युवा बिग्रेड है टीम इंडिया 
रोहित ने कहा, “इंडियन टीम बहुत अच्छी है. शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शुभम दुबे और बुमराह जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी हैं. अनुभव के साथ युवा खिलाड़ियों का जोश इस बार एशिया कप में देखने को मिलेगा. पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीम के सामने हमारी टीम काफी मजबूत स्थिति में है. इस साल कप भारत ही जीतेगा यह तय है.

युवा खिलाड़ी विकास ने कहा कि टीम का चयन बहुत अच्छा है. सभी युवा खिलाड़ी हैं. आईपीएल के धुरंधर हैं. एशिया कप में भी शानदार खेलेंगे और कप जिताएंगे. साक्षी ने कहा कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया बहुत तगड़ी बनी है. टीम का बैलेंस बहुत अच्छा है. विराट और रोहित की कमी जरूर खेलेगी. आराध्य सिंह ने कहा, “सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही मजबूत बनी है. हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार हम लोग जरूर जीतेंगे. बुमराह की बॉलिंग देखकर हम लोगों को सुकून मिलता है. बहुत ऐसे लोग हैं जो बुमराह की बॉलिंग देखने के लिए ही मैच देखते हैं. टीम में उनका वापस आना बहुत बड़ी गुड न्यूज़ है.”

नितिन कुमार यादव ने कहा, “सूर्य कुमार यादव टी 20 के नंबर वन बैट्समैन हैं इसलिए उनको कप्तानी दी गई है. मैच जीतने का परसेंटेज भी अधिक है. इसीलिए इनका कप्तान बनना बहुत अच्छा डिसीजन लिया गया है. बुमराह भी दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं. सब कुछ मिलकर टीम मजबूत है. कप हमारा ही होगा. विजय ने कहा “टीम बैलेंस है. उम्मीद रखते हैं कि खिताब हमारे नाम होगा. सूर्यकुमार यादव के लीड में यंगस्टर्स की टीम है और खिलाड़ियों का जोश हाई है. कप हमारा ही होगा पूरा भरोसा है.”

ईशान किशन के नहीं होने से लोग निराश 
रोहित ने कहा, “ईशान किशन का अभी उतार चढ़ाव वाला पीरियड चल रहा है. कभी टीम में होते हैं तो कभी बाहर. मुझे लगता है कि बिहारी होने की वजह से उनके साथ भेदभाव होता है. ईशान किशन को जब भी मौका मिलता है वो अच्छा परफॉर्म करते हैं. कई बार उन्होंने खुद को साबित किया है लेकिन, फिर भी उनको नजरअंदाज किया जाता है. इससे थोड़ा मन उदास हो जाता है.”

विकास ने कहा, “ईशान किशन को अभी खुद पर और काम करने की जरूरत है. जितना ज्यादा वो क्रिकेट खेलेंगे उनका गेम उतना ही निखरेगा. इसीलिए मौका नहीं मिलने से उन्हें निराशा नहीं होना है. हमेशा समय खराब नहीं रहता.” विजय ने कहा, “भले ही बिहार से किसी भी खिलाड़ी का एशिया कप में चयन नहीं हुआ हो लेकिन, अभी शुरुआत है. सिर्फ ईशान किशन ही नहीं बल्कि एक से बढ़कर एक ऐसे खिलाड़ी निकलने वाले हैं जो टीम में जगह बनाने की क्षमता रखते हैं.” राजीव ने कहा, “ईशान किशन का थंब इंजरी हो गया है इसीलिए वो उपलब्ध नही हैं. उनकी जगह संजू सैमसन का चयन हुआ है.”

वैभव सूर्यवंशी होते तो मैच देखने में मजा आता
रोहित ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी ने निश्चित रूप से शानदार खेल दिखाया है लेकिन, अभी उनको और सीखने की जरूरत है. विकास ने कहा, “वैभव होते तो मैच देखने में और मजा आता. वो अपनी बेटिंग से मैच को इंटरटेनिंग बना देते हैं.

कौन-कौन है टीम में 
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, बुमराह, हर्षित राणा,
अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवती टीम में हैं. इनके अलावा रिजर्व प्लेयर्स में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल हैं.



Source link