शाजापुर में मंगलनाथ महादेव की दूसरी शाही सवारी निकाली: रथ में सवार होकर नगर भ्रमण; आकर्षक झांकियां भी हुईं शामिल – shajapur (MP) News

शाजापुर में मंगलनाथ महादेव की दूसरी शाही सवारी निकाली:  रथ में सवार होकर नगर भ्रमण; आकर्षक झांकियां भी हुईं शामिल – shajapur (MP) News


शाजापुर में भादौ माह के दूसरे मंगलवार को मंगलनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली गई। मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के पीछे स्थित मंगलनाथ महादेव मंदिर से शाम 5 बजे सवारी का शुभारंभ हुआ।

.

मंदिर के पुजारी द्वारा पूजन और आरती के बाद मंगलनाथ महादेव विशेष रथ में सवार हुए। सवारी में ढोल, डीजे, बैंड और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बस स्टैंड पर दोपहर से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

शाही सवारी में ध्वज लेकर चली युवतियां।

सवारी के मार्ग में श्रद्धालुओं ने स्वागत द्वार बनाए और पुष्पवर्षा की। परंपरा के अनुसार मंगलनाथ महादेव सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे। यहां दोनों महादेव का एक साथ पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ।

शाजापुर संभाग का एकमात्र स्थान है जहां भादौ माह के दूसरे मंगलवार को महादेव नगर भ्रमण करते हैं। श्रावण माह के बाद भादौ में भी महादेव की भक्ति में श्रद्धालु मग्न नजर आए। भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शाही सवारी की अन्य तस्वीरें…



Source link