सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में फार्मासिस्ट संतोष यादव घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
.
लीकेज चेक करते समय हुआ हादसा अस्पताल में उपयोग हो चुके खाली सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भेजे जाने थे। इस दौरान फार्मासिस्ट संतोष यादव ने एक सिलेंडर में लीकेज देखा। लीकेज की जांच के दौरान ही अचानक तेज धमाका हो गया और उनके हाथ में चोट लग गई।
बड़ा हादसा टला धमाके का असर सीमित दायरे तक रहा। मौके पर मौजूद अन्य मरीज और स्टाफ सुरक्षित बच गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत घायल फार्मासिस्ट को प्राथमिक उपचार दिया।
कोठी स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ. अल्का माहुले ने बताया कि सभी मरीज और स्टाफ सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।