12 अफसरों को कारण बताओ नोटिस: 5 पटवारियों की वेतनवृद्धि रोकी, काम में लापरवाही पर मऊगंज कलेक्टर का एक्शन – Mauganj News

12 अफसरों को कारण बताओ नोटिस:  5 पटवारियों की वेतनवृद्धि रोकी, काम में लापरवाही पर मऊगंज कलेक्टर का एक्शन – Mauganj News



मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई की है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतने वाले 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों को दो दिन के भीतर जवाब देना होगा।

.

नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में हनुमना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश राजपूत, मऊगंज के रामकुशल मिश्रा शामिल हैं। साथ ही हनुमना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार त्यागी, मऊगंज के महेश पटेल और नईगढ़ी के हेमंत त्रिपाठी को भी नोटिस मिला है। नईगढ़ी बीईओ हिन्छलाल वर्मा, मऊगंज के शत्रुघ्न मिश्रा और हनुमना के देवेंद्र मिश्रा भी इसमें शामिल हैं। परियोजना अधिकारी सविता श्याम परस्ते, रविशंकर पांडेय, शंखधर त्रिपाठी और ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजीत सिंह को भी नोटिस दिया गया है।

कलेक्टर ने पांच पटवारियों पर भी कार्रवाई की है। फार्मर रजिस्ट्री और गिरदावरी कार्यों में अपर्याप्त प्रगति के कारण उनकी एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है। इनमें हल्का हर्दिहाई के यशोदानंदन दीपांकर, हल्का कुशहा के सौखीलाल कोल, हल्का हटवाचक्र के अरुणेंद्र कुमार पांडेय शामिल हैं। साथ ही तत्कालीन पटवारी हल्का बहुती (वर्तमान महौता) प्रदीप मिश्रा और हल्का पैपखार के संतोष कुमार द्विवेदी की भी वेतनवृद्धि रोकी गई है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समय पर जवाब और उचित प्रगति न दिखाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।



Source link