Last Updated:
2022 में जब दुबई में टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया तब उस टीम में से आज सिर्फ 4 खिलाड़ी ही बचे है यानि इन तीन सालों में पूरी की पूरी टीम बदल गई है. 2022 की टीम में से सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक…और पढ़ें
2022 एशिया कप से 2025 की चुनी गई टीम में बचे सिर्फ 4 खिलाड़ी, 13 हुए गायबरोहित शर्मा विराट कोहली आर अश्विन भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से लैस भारतीय टीम ने 2022 का टी-20 फॉर्मेट वाला एशिया कप खेला था हलांकि इसके बाद रोहित विराट ने 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप एक साथ खेलकर जीता पर सहीं मायनों में देखे तो 2022 से ही टीम इंडिया में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे इसीलिए 2025 में बिल्कुल फ्रेश टीम इंडिया नजर आ रही है.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर जब हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ छक्का लगाकर मैच जिताया तो उस टीम में मौजूद विराट रोहित को छोड़कर सबने सोचा होगा कि 2025 में एशिया कप वो दोबारा खेलेंगे . पर इस समय की मार कहे या खिलाड़ियों का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम से 13 खिलाड़ी हट चुके है. विराट रोहित,रवींद्र जडेजा, अश्विन और दिनेश कार्तिक संन्यास ले चुके है वहीं ऋषभ पंत चोटिल हैं और के एल राहुल के लिए टीम में जगह नहीं बनी. दीपक हुड्डा अब सीन से बाहर हैं वहीं गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, आवेस खान, दीपक चाहर और रवि बिशनोई खराब फॉर्म की वजह से टीम में नहीं चुने गए. वैसे हैरानी की बात है कि 2022 की टीम से सिर्फ 4 खिलाड़ी ही अगले टूर्नामेंट में नजर आएंगे. वैसे भी 2022 में भारतीय टीम क्वालिपाई भी नहीं कर पाई थी.
2022 आते आते टीमों के टी-20 खेलने का अंदाज बदलने लगा था और भारतीय टीम पुराने घिसे पिटे फॉर्मूले पर काम कर रहा था. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका और अफगानिस्तान दो ऐसी टीमें थी जो आगे की तरफ देखकर टीम बना रही थी. तभी श्रींलका ने इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों को हराकर फाइनल में ना सिर्फ अपनी जगह पक्की की टूर्नामेंट जीतने में भी वो कामयाब हुए. सेलेक्टर्स को समझ आने लगा थी कि स्टार खिलाड़ियों से ज्यादा स्ट्राइक रेट और इगो से ज्यादा इकॉनमी रेट टी-20 में मैच जिताएंगे. इसीलिए आप ध्यान से देखेंगे तो 2022 एशिया कप और 2023 टी-20 वर्ल्ड कप से टीम बदलने लगी थी और जो टीम में थे वो अपने आपको बदलने लगे थे. इसी लिए 2025 एशिया कप के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें आज के दौर की फटाफट क्रिकेट खेलने वालों की फौज है.