India Squad for Womens World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में मंगलवार (19 अगस्त) को टीम की घोषणा की गई. भारत अक्टूबर-नवंबर में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने पर नजर है. महिला चयन समिति की बैठक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम चुनने के लिए हुई. इसमें मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड के साथ-साथ कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना शामिल हुई हैं.
The Women’s Selection Committee is here at BCCI HQ, Mumbai, to pick #TeamIndia’s squad for the upcoming three-match ODI series against Australia and the ICC Women’s Cricket World Cup.#WomenInBlue pic.twitter.com/02GtZhTDYs
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 19, 2025
वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
30 सितंबर- खिलाफ श्रीलंका- बेंगलुरु
5 अक्टूबर- खिलाफ पाकिस्तान- कोलंबो
9 अक्टूबर- खिलाफ साउथ अफ्रीका- विशाखापट्टनम
12 अक्टूबर- खिलाफ ऑस्ट्रेलिया- विशाखापट्टनम
19 अक्टूबर- इंग्लैंड- इंदौर
23 अक्टूबर- न्यूजीलैंड- गुवाहाटी
26 अक्टूबर- बांग्लादेश- बेंगलुरु
29 अक्टूबर- पहला सेमीफाइनल
30 अक्टूबर- दूसरा सेमीफाइनल
2 नवंबर- फाइनल.