Last Updated:
Umang Singhar Accuses BJP: मध्यप्रदेश की राजनीति में वोट चोरी का मुद्दा गरमा गया है. उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग और BJP पर 16 लाख नए मतदाता जोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं, BJP ने पलटवार किया है.
प्रतीकात्मक.भोपाल. मध्यप्रदेश की राजनीति में इस वक्त वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच 2023 में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से सरकार बनाई है.
वेबसाइट पर भी पूरी जानकारी नहीं दी जाती
उनका आरोप है कि वेबसाइट पर भी पूरी जानकारी नहीं दी जाती और तीन बार का पुराना डेटा भी आयोग ने नहीं रखा, जबकि नियम के अनुसार इसे संरक्षित किया जाना चाहिए. सिंघार ने सवाल उठाया कि अगर सब पारदर्शी है तो चुनाव आयोग बूथवार वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज की जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं करता. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कहता है कि जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं,लेकिन पूरी लिस्ट नहीं दिखाई जाती. बूथ स्तर पर भी नहीं, चुनाव आयोग वोटर लिस्ट क्यों छिपाता है.
कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची को तत्काल प्रभाव से फ्रीज किया जाए और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हो. पार्टी ने यहां तक कहा कि चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस ने साफ किया कि अब यह मामला कोर्ट तक जाएगा.
बीजेपी का पलटवार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के वोट चोरी वाले आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी तथ्य के 27 सीटों पर हेराफेरी का आरोप लगा रहे हैं. सारंग ने सिंघार की तुलना कुंभकरण से करते हुए कहा कि 625 दिन बाद उन्हें याद आया कि वोटों में हेराफेरी हुई थी.
मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस लगातार जनता और देश को गुमराह करने का काम कर रही है. पहले जवाहरलाल नेहरू पर वोट चोरी का आरोप लगा, और अब कांग्रेस हर हार के बाद कभी EVM, कभी चुनाव आयोग, तो कभी वोटर लिस्ट पर सवाल उठाती है. सारंग ने यह भी कहा कि संविधान के तहत चुनाव परिणाम के 45 दिन के भीतर हाईकोर्ट में याचिका लगाकर चुनौती दी जा सकती है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें