Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

UPSC EPFO Bharti 2025: ईपीएफओ में नौकरी पाने का शानदार मौका, 73000 तक मिलेगी सैलरी

Madhya Pradesh Samachar19/08/2025
UPSC EPFO Bharti 2025: ईपीएफओ में नौकरी पाने का शानदार मौका, 73000 तक मिलेगी सैलरी


UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)में 230 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को और आसान करते हुए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है. पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त थी, लेकिन अब उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.अगर आप प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer) या लेखा अधिकारी (Accounts Officer) के पद के लिए इच्छुक हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है.जल्दी से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें.

UPSC EPFO Bharti 2025: 23 से 25 अगस्त तक करें सुधार

आवेदन जमा करने के बाद अगर आपको लगता है कि फॉर्म में कुछ गलतियां रह गई हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. यूपीएससी ने आवेदन सुधार के लिए एक खास विंडो भी खोली है.आप 23 अगस्त 2025 की सुबह 10 बजे से लेकर 25 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं.इस दौरान आप अपने फॉर्म में दर्ज जानकारी को ठीक कर सकते हैं, ताकि कोई गलती आपकी राह में रोड़ा न बने.

UPSC EPFO EO/AO Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.चाहे आपने बीए, बीकॉम, बीएससी या कोई अन्य ग्रेजुएशन कोर्स किया हो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

UPSC EPFO Age limit: एज कितनी होनी चाहिए?

EO/AO पदों के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी. सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्‍मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष और OBC की 38 वर्ष, SC/ST की 40 वर्ष,PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए.

UPSC EPFO Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) के लिए वेतनमान ₹9,300 से ₹34,800 (लेवल-8) है, जिसमें प्रारंभिक वेतन ₹47,600 और भत्तों के बिना कुल सैलरी ₹53,312 है. इसके अतिरिक्त, भत्तों में महंगाई भत्ता (DA) ₹18,088 (बेसिक पे का 17%), मकान किराया भत्ता (HRA) शहर के आधार पर 8%, 16%, या 24%, परिवहन भत्ता (TA) लगभग ₹4,968, और निश्चित चिकित्सा भत्ता (FMA) ₹2,000 शामिल है. सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के लिए वेतन लेवल-10 के तहत निर्धारित है.

UPSC EPFO Jobs: कैसे मिलेगी नौकरी?

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती में सेलेक्‍शन के लिए दो चरण हैं-
1.लिखित परीक्षा: पहला कदम होगा यूपीएससी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा. इसमें आपके ज्ञान और योग्यता की परख होगी.
2.इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.दोनों चरणों में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के हिसाब से आपको नौकरी मिलेगी.

KBC17 Quiz: ₹5000000 का है यह सवाल, जिसका संजय नहीं दे पाए जवाब, क्‍या आपको पता है?
1,51,100 की सैलरी, सरकारी नौकरी का मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्रियां

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करना बेहद आसान है.बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-
1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
2. अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ईपीएफओ भर्ती के लिए लिंक पर क्लिक करें.
4. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसी जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें.
5. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
7. फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

ये भर्ती उन लोगों के लिए शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. 230 पदों के लिए ये मौका बार-बार नहीं आएगा. अगर आप योग्य हैं तो बिना समय गंवाए आज ही आवेदन करें. 22 अगस्त तक का समय है और उसके बाद सुधार विंडो भी उपलब्ध होगी. तो देर न करें अभी अप्लाई करें.अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।



Source link

Tagged EPFO, EPFO account, Govt Jobs, sarkari naukri, UPSC EPFO Age limit, UPSC EPFO Bharti 2025, UPSC EPFO EO/AO Recruitment 2025, UPSC EPFO Jobs, UPSC EPFO Recruitment 2025, UPSC EPFO Salary

Post navigation

⟵ तीर्थ दर्शन ट्रेन 25 अक्टूबर को द्वारका और सारनाथ जाएगी: 6 दिन का रहेगा सफर,13 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, रीवा से 200 लोग जा सकेंगे – Rewa News
फटीचर पाकिस्तान की हालत खस्ता… बाबर-रिजवान की सैलरी काटी, B कैटेगरी में डाला ⟶

Related Posts

Mahakal Temple VIP Entry: VIP बाबा को छू रहे हैं और हम…महाकाल के गर्भगृह पर घमासान, सुप्रीम कोर्ट से झटका!
Mahakal Temple VIP Entry: VIP बाबा को छू रहे हैं और हम…महाकाल के गर्भगृह पर घमासान, सुप्रीम कोर्ट से झटका!

Last Updated:January 29, 2026, 06:08 IST Baba Mahakal Mandir Entry Rule: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों की एंट्री…

MP : शराब दुकानों का लाइसेंस रिन्युअल हुआ महंगा, 10 महीने के लिए सरकार ने नई नीति को दी मंजूरी
MP : शराब दुकानों का लाइसेंस रिन्युअल हुआ महंगा, 10 महीने के लिए सरकार ने नई नीति को दी मंजूरी

नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने से प्रदेश में शराब की कीमत बढ़ सकती है. (सांकेतिक तस्वीर) Bhopal. कोरोना काल…

कफ सिरप से मासूमों की मौत: CM मोहन यादव भावुक, घर-घर जाकर जताई संवेदना
कफ सिरप से मासूमों की मौत: CM मोहन यादव भावुक, घर-घर जाकर जताई संवेदना

Last Updated:October 06, 2025, 18:14 IST छिंदवाड़ा के परासिया में कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत से पूरा क्षेत्र…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories