जली हालत में मिले 43 वोटर आईडी कार्ड, पास में था केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का बंगला

जली हालत में मिले 43 वोटर आईडी कार्ड, पास में था केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का बंगला


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर जली हालत में वोटर आईडी कार्ड मिले. फिलहाल कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है.

जली हालत में मिले 43 वोटर आईडी कार्ड, पास में था केंद्रीय मंत्री का बंगलाटीकमगढ़ कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश.
टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सड़क किनारे 43 वोटर कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सरकारी बंगले के बगल में सड़क पर वोटर कार्ड मिले. बताया जा रहा है कि वोटर कार्ड को जलाने की कोशिश की गई थी. वोटर आईडी की जानकारी मिलते ही जांच करने मौके पर पटवारी पहुंची. कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए है.

केंद्रीय मंत्री के सरकारी बंगले के पास 43 वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए. खास बात यह है कि वोटर आईडी जली हालत में मिले. मौके पर जांच करने पहुंची टीम ने वोटर आईडी को बरामद कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि वोटर आईडी कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है.

सांसद प्रतिनिधि ने तहसीलदार को वोटर आईडी कार्ड मिलने की सूचना दी थी. उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है. फिलहाल कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जली हालत में मिले 43 वोटर आईडी कार्ड, पास में था केंद्रीय मंत्री का बंगला



Source link