Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त को लिखा पत्र: तीन दिन में जांच की मांग; बजाग BEO पर स्कूल के खाते से निकासी का आरोप – Dindori News

Madhya Pradesh Samachar20/08/2025
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त को लिखा पत्र:  तीन दिन में जांच की मांग; बजाग BEO पर स्कूल के खाते से निकासी का आरोप – Dindori News

जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की।

डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने बजाग विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

.

बिना अनुमति स्कूल खाते से 54 हजार रुपए निकालने का आरोप

आरोप है कि बीईओ तीरथ परस्ते ने चाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल के खाते से बिना पालक संघ की अनुमति के पैसे निकाले। 17 जनवरी 2025 को गाड़ासरई स्टेट बैंक से दो अलग-अलग चेक से कुल 54,047.20 रुपए निकाले गए। इस खर्च के लिए कोई कोटेशन भी नहीं लिया गया।

बजाग विकासखंड शिक्षा अधिकारी तीरथ परस्ते ।

शिक्षकों की फर्जी हाजिरी पर भी उठे सवाल अध्यक्ष ने शिक्षकों की अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया है। प्राथमिक शाला भुरसी की शिक्षिका निधि सोनी अप्रैल 2024 में पूरा महीना अनुपस्थित रहीं। लेकिन सफेदा लगाकर दो दिन के हस्ताक्षर करके वेतन निकाला गया।

इसी तरह प्राथमिक शाला पसर वाह की शिक्षिका वीणा सूर्यवंशी 6-7 महीने अनुपस्थित रहने के बावजूद वेतन प्राप्त करती रहीं। साथ ही, प्राथमिक शिक्षिका पूनम वर्मा का अनियमित अटैचमेंट भी किया गया।

बीईओ तीरथ परस्ते ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि निकाले गए पैसे वन्या रेडियो सेंटर की बिल्डिंग मरम्मत के लिए थे। यह कार्य तत्कालीन सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के निर्देश पर कराया गया था।

Source link

Tagged Bajag BEO on irregular withdrawal from school account

Post navigation

⟵ रतलाम में तेज बारिश शुरू: सुबह से छाए थे काले बादल, कभी धूप भी रही; पिछले साल से 4.57 इंच ज्यादा गिरा पानी – Ratlam News
एशिया कप टीम से भी नजरअंदाज जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार, पलक झपकते ही उड़ा देता है गिल्लियां! ⟶

Related Posts

Madhya Pradesh Organizations Demand Hanging Of Hathras Gang Rape Case Accused | हाथरस गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कैंडल मार्च; दिन में नारेबाजी कर फांसी देने की मांग की

भोपाल6 मिनट पहले राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर महिला संगठनों ने हाथरस गैंगरेप के आरोपियों को फांसी देने की…

जबलपुर में महिला का सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार:  ग्रामीण बोले- गांव में मुक्तिधाम नहीं, 30 सालों से ऐसे हालात; पंचायत सीईओ ने मांगी रिपोर्ट – Jabalpur News
जबलपुर में महिला का सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार: ग्रामीण बोले- गांव में मुक्तिधाम नहीं, 30 सालों से ऐसे हालात; पंचायत सीईओ ने मांगी रिपोर्ट – Jabalpur News

सर्पदंश से मृत हुई महिला के अंतिम संस्कार में जुटे गांव के ग्रामीण। जबलपुर जिले के छपरा गांव में मुक्तिधाम…

महादेव ने श्री हरि को सौंपा सृष्टि का कार्यभार:  शाजापुर में बैकुंठ चतुर्दशी पर भोलेनाथ की पालकी निकली, भक्तों ने जयकारे लगाए – shajapur (MP) News
महादेव ने श्री हरि को सौंपा सृष्टि का कार्यभार: शाजापुर में बैकुंठ चतुर्दशी पर भोलेनाथ की पालकी निकली, भक्तों ने जयकारे लगाए – shajapur (MP) News

देवशयनी एकादशी से भगवान श्री हरि चार माह की योगनिद्रा में चले जाते हैं और इस दौरान संपूर्ण सृष्टि का…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories