बांग्लादेश प्याज निर्यात होने से 3 रुपए किलो की तेजी आई, मंडी में 15 हजार कट्टे की आवक – Ujjain News

बांग्लादेश प्याज निर्यात होने से 3 रुपए किलो की तेजी आई, मंडी में 15 हजार कट्टे की आवक – Ujjain News


प्याज बांग्लादेश निर्यात से उज्जैन मंडी में 3 रुपए किलो की तेजी आ गई। मंगलवार को किसान भारी मात्रा में 15,000 कट्टे से अधिक प्याज बेचने लाए। अधिकतम भाव 1651 रुपए प्रति क्विंटल के रहे। इसके पहले 1300 रुपए क्विंटल के अधिकतम भाव मिल रहे थे। किसान प्याज

.

इधर होलसेल व्यापारी विनोद सिद्धवानी ने बताया लंबे समय बाद मंगलवार को 1651 रुपए प्याज बिका है। सभी प्रकार का प्याज 2 से 3 रुपए किलो महंगा बिका है। इस समय बांग्लादेश की बॉर्डर पर भी प्याज जाने के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल में मांग आने पर प्याज का व्यापार बढ़ चुका है। किसानों ने भी अब स्टॉक का प्याज निकालकर बेचना शुरू कर दिया है।

उज्जैन लोकल में प्याज की खरीदी बढ़ चुकी है। बारिश के दिनों में हरी सब्जी से परहेज करने वाले आलू, प्याज सब्जी का उपयोग अधिक करते हैं। ऐसे में प्याज की बिक्री बढ़ जाती है। बाजार में क्वालिटी अनुसार 20 से 25 रुपए किलो खेरची में प्याज बिक रहा है। किसान कमल पटेल ने कहा 3 रुपए किलो भाव बढ़ने से किसान को कोई खास लाभ नहीं होगा, क्योंकि 50 से 60% प्याज खराब हो चुकी है, जो बच्ची है उसे संभालकर बेच रहे हैं। इस प्याज के भाव 25 से 30 रुपए किलो मिलना थे। मंडी में मंगलवार को 15,000 कट्टे की आवक में 500 से 1651 रुपए क्विंटल के भाव मिले।



Source link