ये हैं जबलपुर की 7 सबसे डरावनी जगह! नाम सुनते ही छूट जाते लोगों के पसीने, करने लगते अजीब सी हरकतें

ये हैं जबलपुर की 7 सबसे डरावनी जगह! नाम सुनते ही छूट जाते लोगों के पसीने, करने लगते अजीब सी हरकतें


Last Updated:

Jabalpur Most Haunted Places: क्या आपको पता है जबलपुर में कई ऐसी जगह हैं, जहां जाना तो दूर उनका नाम सुनते ही लोगों की पसीने छूट जाते हैं. इनमें से एक तो अंग्रेजों के जमाने की है. आइए जानते हैं….

a

मध्यप्रदेश के जबलपुर में ऐसी कई डरावनी जगह हैं. जहां आज भी लोग जाने से कतराते हैं और पहले सौ दफा सोचते हैं. कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां गाड़ी की रफ्तार सड़क देखते ही तेज हो जाती है.

b

सबसे पहली जगह है रांझी का सतपुला पुल. जहां रात 8 बजे के बाद बाइक हो या फिर फोर व्हीलर सभी की रफ्तार सड़क आते ही तेज हो जाती है. इस सड़क में कोई भी लिफ्ट नहीं देता क्योंकि इस पुल के नीचे आम लोग हो या फिर कपल्स उनकी ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत होती है. जिसे सुसाइड प्वाइंट कहा जाता है.

c

जबलपुर का हैमिल्टन ब्रिज जिसे लालपुर भी कहा जाता है. यह पुल ब्रिटिश काल का बना हुआ है. लेकिन रात होते ही इस पुल से निकलने से पहले लोग घबराते हैं. दरअसल इस पुल के बनने के दौरान इंजीनियर हैमिल्टन और स्थानीय लड़की ललिता ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जिनकी आत्मा आज भी भटकती है.

d

जबलपुर के VFJ क्वार्टर देखते ही राहगीरों के पसीने छूट जाते हैं. दशकों से खंडहर पड़े इन क्वार्टर में डरावनी आवाज आती है. जिसके चलते दिन हो या फिर रात लोग यहां से निकलने में परहेज करते हैं. जहां कई बार रात में लाशे भी बरामद हो चुकी हैं.

e

जबलपुर का सबसे बड़ा मुक्तिधाम ग्वारीघाट. जहां दिनभर में दर्जनों शव का अंतिम संस्कार किया जाता है. ऐसे में इस शमशान घाट के नजदीक रात में जाने से लोग कतराते हैं. लोगों की भ्रांति है कि शव के जलने के बाद रात में बुरी आत्माएं इधर से उधर भटकती हुई दिखाई देती हैं.

f

रांझी स्थित व्हीकल मढ़ई जाने वाली रोड ऐसी रोड है, जहां तंत्र-मंत्र क्रिया कर इस रोड में डाल दिया जाता है. जहां से निकलते ही कई बार सूनसान सड़क होने के कारण एक्सीडेंट आए दिन होते रहते हैं और एक्सीडेंट होने के बाद व्यक्ति अजीब सी हरकतें करने लगता है. जिसे कुछ भी होश नहीं होता.

g

जबलपुर शहर में रामपुर स्थित नयागांव और मेडिकल अस्पताल की रोड भी खतरनाक कहीं जाती है. जहां नयागांव की सड़के दिन हो या रात सूनसान होती है तो दूसरी तरफ मेडिकल हॉस्पिटल में आए दिन पोस्टमार्टम होने के कारण लोग इस रोड से निकलने के बाद काफी डरा हुआ महसूस करते हैं.

h

इसी तरह खमरिया में मौजूद खंडहर क्वार्टर को भूत बंगलो के नाम से भी जाना जाता है. जहां सूनसान इलाका होने के चलते और बंगलो में पहले कई मौत होने के कारण लोग दिन में भी बंगले की तरफ देखने से घबराते हैं.

homemadhya-pradesh

श्श्श…कोई है, जबलपुर की 7 डरावनी जगह! नाम सुनते ही छूट जाते लोगों के पसीने



Source link