स्कॉटलैंड की क्रिकेटर जिसके सामने बॉलीवुड फेल, मैदान पर है उसका ऑलराउंड खेल

स्कॉटलैंड की क्रिकेटर जिसके सामने बॉलीवुड फेल, मैदान पर है उसका ऑलराउंड खेल


Last Updated:

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें नाम दिलाता  है, साथ ही  कई बार उनकी पर्सनालिटी और ग्लैमरस अंदाज भी फैंस को स्टेड्यम की तरफ खींच लेता है . ऐसी ही एक खिलाड़ी हैं स्कॉटलैंड की युवा ऑलराउंडर नयमा …और पढ़ें

स्कॉटलैंड की क्रिकेटर जिसके सामने बॉलीवुड फेल, मैदान पर है उसका ऑलराउंड खेलबॉलीवुड की हिरोइनों को कड़ी टक्कर दे सकती है स्कॉटलैंड की क्रिकेटर नयमा शेख
नई दिल्ली. समय समय पर अलग अलग देशों से महिला क्रिकेट में कई ऐसे हसीन चेहरे आते रहे जो बॉलीवुड और हॉलीवुड की हिरोइनों को भी कड़ी टक्कर देने को पूरी तरह से तैयार थी. मजा तब आता है जब इन खूबसूरत चेहरों के पास अपनी अपनी टीम को मैच जिताना भी आता हो. क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें नाम दिलाता  है, साथ ही  कई बार उनकी पर्सनालिटी और ग्लैमरस अंदाज भी फैंस को स्टेड्यम की तरफ खींच लेता है . ऐसी ही एक खिलाड़ी हैं स्कॉटलैंड की युवा ऑलराउंडर नयमा शेख, जो अपने खेल के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से भी लगातार चर्चा में चल रही हैं.

इसमें कोई शक नहीं कि स्मृति मंधाना, एलिसा पैरा, अमेलिया केर हरलीन और कायनात इम्तियाज में खेल के हुनर के साथ वो ग्लैमर भी है जो फैंस को मैदान की तरफ ले आता है उसी कड़ी में अगला नाम नयमा शेख का है. नयमा महज 19 साल की है पर उनकी चर्चा अभी से वर्ल्ड क्रिकेट में जमकर हो रही है.

नयमा का हुस्न नायाब

महज19 साल की नयमा शेख अपने तीखे नैन नख्श से बॉलीवुड की टॉप  एक्ट्रेस और टॉप मॉडल्स को भी टक्कर देती हैं. उनकी स्माइल और स्टाइलिश अंदाज फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. खास बात यह है कि नयमा फैशन ट्रेंड्स को बखूबी फॉलो करती हैं और खासकर एथनिक ड्रेसेज में उनका लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लगता है. अपनी फिटनेस को लेकर भी वह बेहद गंभीर रहती हैं. बतौर खिलाड़ी वो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करती हैं और रोज जिम जाकर पसीना बहाती हैं.

स्कॉटलैंड टीम की शानदार ऑलराउंडर 

नयमा शेख स्कॉटलैंड की टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं. बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मीडियम-फास्ट गेंदबाजी उनका खास रोल है. कम उम्र में ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया है. नयमा शेख ने अब तक स्कॉटलैंड की ओर से 2 वनडे और 7 टी20 मुकाबले खेले चुकी हैं. वनडे मैचों में नयमा ने 10 रन बनाए और 1 विकेट लिया वहीं टी-20  में 6 रन बनाए और 6 विकेट अपने नाम किए हैं.उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना वनडे डेब्यू 21 अक्टूबर 2023 को आयरलैंड की टीम के खिलाफ किया था. वहीं उनका टी20 करियर 10 जुलाई 2023 को थाइलैंड के खिलाफ शुरू हुआ. नयमा शेख ने भले ही अभी तक कम मैच खेले हों, लेकिन जिस तरह वह अपनी फिटनेस, खेल और स्टाइल पर काम कर रही हैं, आने वाले समय में वह स्कॉटलैंड क्रिकेट की एक बड़ी पहचान बना सकती हैं.

homecricket

स्कॉटलैंड की क्रिकेटर जिसके सामने बॉलीवुड फेल, मैदान पर है उसका ऑलराउंड खेल



Source link