Flood Video: खंडवा में अचानक आई बाढ़, देखिए कैसे बह जाते हैं लोग, बड़ा हादसा टला

Flood Video: खंडवा में अचानक आई बाढ़, देखिए कैसे बह जाते हैं लोग, बड़ा हादसा टला


MP Flood: खंडवा के कालमुखी क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नाले में अचानक बाढ़ आ गई. इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. नाला उफान पर होने के बावजूद लोग इसे पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला बहाव में बह गई. मौके पर मौजूद चार-पांच युवकों ने दौड़कर उसकी जान बचाई. नाले के रपटे पर बनी दुकानों से सामान बह गए. वहीं, पास की पार्किंग से तीन बाइक भी पानी में बह गईं. ग्राम पंचायत कालमुखी के सरपंच प्रतिनिधि ने ट्रैक्टर भेजकर खेतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया है.



Source link