NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल मॉड्यूल जारी किया: क्लास 3-12 के सिलबेस में शामिल; लिखा- पहलगाम हमला पाकिस्तानी सेना-नेताओं के आदेश पर हुआ

NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल मॉड्यूल जारी किया:  क्लास 3-12 के सिलबेस में शामिल; लिखा- पहलगाम हमला पाकिस्तानी सेना-नेताओं के आदेश पर हुआ


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर पर NCERT (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किया है। यह क्लास 3 से 12 तक के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री मटेरियल के तौर पर उनके सिलेबस में शामिल किया गया है।

इनमें क्लास 3 से 8 के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर-वीरता की गाथा’ है। क्लास 9 से 12 तक के लिए मॉड्यूल का टाइटल ‘ऑपरेशन सिंदूर- सम्मान और बहादुरी का मिशन’ रखा गया है। इसमें लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ मिलिट्री ऑपरेशन नहीं, बल्कि शांति की रक्षा और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के सम्मान का वादा है।

मॉड्यूल में लिखा है- पाकिस्तान भले ही पहलगाम आतंकी हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करता है, लेकिन यह हमला पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक लीडरशिप के सीधे आदेश पर हुआ था।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को POK और पाकिस्तान की टेरर साइट्स को टारगेट किया था। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच 10 मई तक संघर्ष की स्थिति बन गई थी।

इसके अलावा स्टूडेंट्स को मिशन Life के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। ये भारत का एक लाइफस्टाइल कैंपेन है जिसमें पर्यावरण के बचाव के साथ जीना सिखाया जाता है। मॉड्यूल में स्पेस से संबंधित एक सेक्शन भी जोड़ा जा रहा है। इसमें चंद्रयान 1, आदित्य L1 और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अचीवमेंट्स शामिल रहेंगे।

शुभांशु शुक्‍ला पर चैप्‍टर भी NCERT में जुड़ा

‘पृथ्‍वी पूरी एक दिखती है। स्पेस से कोई बॉर्डर नहीं दिखते।’, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन जाने वाले पहले भारतीय नागरिक शुभांशु शुक्‍ला का स्‍टेटमेंट NCERT कक्षा 5वीं की किताब में शामिल किया गया है। ये किताब विशु अधाना ने तैयार की है।

ये कोट ग्रुप कैप्‍टैन शुभांशु शुक्‍ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत का हिस्‍सा है। इसे एनवायर्नमेंटल स्‍टडीज की किताब के ‘अवर शेयर्ड होम’ चैप्‍टर में शामिल किया गया है।

बाढ़ से बचाव, आचार डालना सीखेंगे स्कूली बच्चे

दूसरे चैप्टर में स्टूडेंट्स को गोदावरी नदी, ब्रह्मगिरी के पहाड़, कोरिंगा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और नमामी गंगे प्रोग्राम के बारे में पढ़ाया जाएगा। साथ ही बच्चों को बाढ़ में बचने के उपाय जैसी कई जरूरी लाइफ स्किल्स भी बताई जाएंगी।

कलाम, भगत सिंह की कहानियां भी शामिल हुईं

इसके अलावा 5वीं के सिलेबस में एपीजे अब्दुल कलाम, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों की कहानियां भी शामिल की गई हैं। ‘कुछ अनोखी कहानियां’ शीर्षक वाले चैप्टर में सुंदरबन, उत्तर-पूर्व भारत, पर्यावरण-अनुकूल वास्तुकला, लोकल इनोवेशन और जैव विविधता के बारे में बताया गया है।

इसके अलावा असम के भूत जोलोकिया, केरल के कॉयर शिल्प और महाराष्ट्र के कैलाशनाथ मंदिर का उल्लेख भी किताब में जोड़ा गया है।

8वीं की किताब में सिख-मराठा इतिहास के चैप्‍टर्स बढ़े

8वीं क्लास की ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी- इंडिया एंड बियॉन्ड’ नाम की किताब में सिख और मराठा इतिहास से जुड़ी बातें शामिल पहले भी थीं, लेकिन अब इससे जुड़े डीटेल्ड चैप्टर्स किताब में शामिल किए गए हैं।

मराठाओं के बारे में अब तक 8वीं की किताब में केवल डेढ़ पेज था। अब 22 पेज का लंबा इतिहास कोर्स में जोड़ा गया है। इसमें 17वीं शताब्दी में शिवाजी के उदय, रायगढ़ किले में उनकी ताजपोशी, उनकी गुरिल्ला शैली, शिवाजी की मिलिट्री स्ट्रैटजी, प्रशासन और स्वराज पर जोर को शामिल किया गया है।

मुगलों पर चैप्‍टर्स में भी हुआ बदलाव “अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण था, जबकि औरंगजेब एक सैन्य शासक था जिसने गैर-इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया और गैर-मुसलमानों पर टैक्‍स लगाया।” मुगल काल की ये नई समीक्षा NCERT की कक्षा 8 की किताब में शामिल की गई है।

कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की क‍िताब में मुगल शासकों के धार्मिक फैसले, सांस्‍कृतिक योगदान और क्रूरता की नई व्‍याख्‍या की गई है।

अकबर का शासन क्रूरता-सहिष्‍णुता का मिश्रण बताया

अकबर के शासन को किताब में क्रूरता और सहिष्‍णुता का मिश्रण बताया गया है। लिखा गया है कि 1568 में चित्तौड़ के किले की घेराबंदी के दौरान अकबर ने लगभग 30,000 नागरिकों की हत्या और बचे हुए महिलाओं और बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

———–

ये खबरें भी पढ़ें…

‘सय्यारा’ से ‘नेशनल क्रश’ बनी अनीत पड्डा: DU के जीजस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ी, डेरी मिल्क, मैगी, पेटीएम के एड में ऑडियंस ने पसंद किया, जानें पूरी प्रोफाइल

थिएटर्स और सोशल मीडिया पर इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म सय्यारा का क्रेज दिख रहा है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड भूमिका अदा की है। दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है और अनीत इन दिनों नेशनल क्रश हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link