VIDEO: ज्यादा ज्ञान मत दो, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन सलाह

VIDEO: ज्यादा ज्ञान मत दो, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन सलाह


Last Updated:

Ambati Rayudu advice Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अंबाती रायुडू ने गोल्डन सलाह दी है. रायुडू का कहना है कि सूर्यवंशी को लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा रखना चाहिए….और पढ़ें

VIDEO: ज्यादा ज्ञान मत दो, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन सलाह
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद से चर्चा में हैं. बिहार के इस होनहार क्रिकेटर ने आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार बैटिंग से दिल जीत लिया था. बाएं हाथ के इस ओपनर ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा है कि वैभव को लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए और उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा रखना चाहिए. रायुडू ने लोगों और कोचों से यह भी आग्रह किया है कि वैभव को ज्यादा ज्ञान मत दो.वैभव ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल में शतक जड़ने के बाद वैभव ने इंग्लैंड में भी सेंचुरी जमाई थी. वैभव अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे जहां वह वनडे और यूथ टेस्ट सीरीज खेलेंगे.

अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने शुभांकर मिश्रा (Shubhankar Mishra) के पॉडकास्ट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की जमकर प्रशंसा की. भारत के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती पिछले पांच महीनों में वैभव की क्रिकेट प्रगति से काफी प्रभावित हैं. रायडू का मानना है कि यह युवा प्रतिभा जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘उसकी (वैभव सूर्यवंशी) बल्ले की गति असाधारण है. जो उसका व्हिप आता है… मुझे उम्मीद है कि कोई इसे नहीं बदलेगा. उसे और बेहतर होना चाहिए. लारा जैसा कोई… शायद जाकर उससे बात करे. उसका भी बैट लिफ्ट कुछ इसी तरह का था. इसलिए वह सीख सकता है कि डिफेंस करते समय और हल्के हाथ से खेलते समय बल्ले की गति को कैसे नियंत्रित किया जाए. अगर वह यह सीख लेता है, तो वह एक असाधारण प्रतिभा बन जाएगा.’



Source link