अनूपपुर में कोयला खदान कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत: बहेराबांध के पास हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी से वापस जा रहे थे घर – Anuppur News

अनूपपुर में कोयला खदान कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत:  बहेराबांध के पास हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी से वापस जा रहे थे घर – Anuppur News

अनूपपुर जिले में बिजुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 बहेराबांध कॉलरी के पास एक सड़क हादसे में कोयला खदान कर्मचारी की मौत हो गई।

.

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह के अनुसार, मृतक दारा सिंह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बिजुरी से केल्हारी की ओर जा रहे एक हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा वाहन दारा सिंह को घसीटते हुए सड़क किनारे तक ले गया। इस हादसे में दारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

तस्वीरें देखिए…

Source link