पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर।
कटनी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़वारा थाना पुलिस ने पहली कार्रवाई में ग्राम निगहरा मोड़ के पास यात्री प्रतीक्षालय से एक युवक को पकड़ा। आरोपी राजू प्रजापति (40) के पास से 1 किलो 378 ग्राम अवैध
.
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम कछारी मोड़ के पास से महाजन केवट (50) को पकड़ा। उसके पास से 2 किलो 61 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
दोनों को कोर्ट में किया पेश
बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। राजू प्रजापति निगहरा का रहने वाला है, जबकि महाजन केवट कछारी मोड़ का निवासी है।