Last Updated:
India vs Pakistan Asia Cup Match: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच पर आदित्य ठाकरे ने बीसीसीआई से सवाल किया, पहलगाम हमले और जवानों के बलिदान के बीच क्रिकेट को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की.
भारत-पाकिस्तान मैच पर आदित्य ठाकरे ने केंद्र और बीसीसीआई पर हमला बोला. (रॉयटर्स)शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए बीसीसीआई से सवाल किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज एक बार फिर केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे अपने पत्र पर प्रकाश डाल रहा हूं. बीसीसीआई और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने वालों से मेरा सीधा सवाल है. क्या यह खेल पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों और हमारे जवानों के बलिदान से ऊपर है? प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो बीसीसीआई की कमाई और भारतीयों का खून एक साथ क्यों बहेगा?”
ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा, “एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में पहलगाम हमले और पाकिस्तान से आए आतंकियों का अध्याय शामिल है, शायद बीसीसीआई अधिकारियों को पहले यह किताब पढ़नी चाहिए.” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के लिए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजे, तो अब बीसीसीआई का पाकिस्तान के साथ खेलना क्या दर्शाता है? क्या इसके लिए भी प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा?”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें