सीहोर में पैसों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
.
घटना एक दिन पहले (20 अगस्त) रात 9:15 बजे की है। असलम खान अपने भाई अफसर खान के साथ मूडला कला रोड से घर जा रहे थे। इसी दौरान शाहिद खान उर्फ नान्टी ने उन्हें रोका। पैसों की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ। शाहिद ने असलम खान की पीठ में चाकू मार दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इससे असलम के घुटने में भी चोट आई।
जब अफसर खान अपने भाई को बचाने आया, तो शाहिद ने उस पर भी हमला कर दिया। उसने अफसर की छाती के नीचे पेट में और बाएं हाथ के अंगूठे में चाकू मार दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मंडी थाना पुलिस ने मामले में धारा 109, 118(1), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में है। टीम ने मुंडला कलां निवासी 30 वर्षीय शाहिद उर्फ नान्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।