बैतूल के शोभापुर में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार: दो नाबालिग; लोहे की पाइप से किया था हमला – Betul News

बैतूल के शोभापुर में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:  दो नाबालिग; लोहे की पाइप से किया था हमला – Betul News



सारणी पुलिस ने शोभापुर में हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग और एक 18 साल का युवक विकास धुर्वे शामिल हैं। विकास केरिया उमरी का रहने वाला है।

.

घटना 15 अगस्त की शाम साढ़े 6 बजे की है। अजय खंडेलवार मोटरसाइकिल से शोभापुर कॉलोनी से घर लौट रहे थे। मंदिर के पास जंगल में तीन लोगों ने अजय का चेहरा ढ़ंका और लोहे की पाइप से वार कर अजय को घायल कर दिया। उन्होंने अजय का मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया।

पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए बदमाश घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक मिली। साथ ही लोहे की पाइप, मोटरसाइकिल की चैन और 500 रुपए बरामद किए। सब इंस्पेक्टर वंशज श्रीवास्तव और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिवपाल इरपाचे की टीम ने कार्रवाई की। साइबर सेल बैतूल के सदस्यों ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link