भोपाल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मछली फैमिली की हवेली पर चला बुलडोजर

भोपाल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मछली फैमिली की हवेली पर चला बुलडोजर


Last Updated:

Bhopal Bulldozer Action: भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार पर फिर बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मछली परिवार की हवेली पर बुलडोजर चलाया है.

भोपाल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मछली फैमिली की हवेली पर चला बुलडोजरभोपाल में मछली परिवार पर बड़ा एक्शन.
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार पर फिर बड़ा एक्शन हुआ है. मछली फैमिली की तीन मंजिला कोठी पर गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाया. कार्रवाई के दौरान एसडीएम विनोद सोनकिया, जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और नगर निमग का अमला मौजूद था. बता दें कि भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उनके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में है.

30 जुलाई को भी बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने 6 अवैध निर्माणों को जमींनदोज किया था. कुछ नियमों के चलते हथाईखेड़ा में बनी कोठी को सील किया गया था. सूत्रों की मानें तो प्रशासन की टीम अब मछली परिवार की ऐसी प्रॉपर्टी का पता चला रही है जो अवैध तरीके से बनी है या फिर किसी शख्स से छीनी गई जमीन पर बनाया गया है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मछली फैमिली की हवेली पर चला बुलडोजर



Source link