मंडला में ट्रक की टक्कर से कार-सवार 4 लोग घायल: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जबलपुर जा रहे थे, बिछिया के अस्पताल में चल रहा इलाज – Mandla News

मंडला में ट्रक की टक्कर से कार-सवार 4 लोग घायल:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जबलपुर जा रहे थे, बिछिया के अस्पताल में चल रहा इलाज – Mandla News


ट्रक से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।

मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर एक ट्रक और कार की भीषण टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में ट्रक पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

.

कैसे हुआ हादसा?

मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि यह घटना भाई-बहन नाला के पास हुई। रायपुर की तरफ जा रहे गेहूं से भरे ट्रक ने सामने से आ रही क्रेटा कार को टक्कर मार दी।

कार में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले थे। वे दुर्ग से जबलपुर जा रहे थे। इस टक्कर में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान अरविंद (53), अतुल (39), जयशंकर (62) और राजू धारिकार (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद ट्रक पलट गया, उसमें गेहूं भरा हुआ था।



Source link