एसएलआर प्रीति को ज्ञापन सौंपती महिलाएं।
आगर मालवा में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ ने गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसएलआर प्रीति को ज्ञापन सौंपा। महासंघ की ओर से अपर समाहर्ता प्रीति चौहान को दिए गए ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
.
महासंघ का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से महिलाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में मध्याह्न भोजन योजना का भुगतान पूरी तरह राज्य शासन से किया जाए।
कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिला स्व सहायता समूह महासंघ की सदस्य।
स्वच्छता मद में बढ़ोतरी की मांग
महिला रसोइयों के मानदेय को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई है। साथ ही प्रति थाली मानदेय में वृद्धि और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वच्छता मद में बढ़ोतरी की मांग भी शामिल है। महासंघ ने पोषण आहार में दाल और फल को भी शामिल करने की मांग रखी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ की सदस्य महिलाएं मौजूद रही।