शिक्षकों को राहत, विभाग ने निरस्त किए ट्रांसफर: संयुक्त शिक्षक संघ ने विधायक का किया सम्मान; आतिशबाजी कर मनाया जश्न – Dindori News

शिक्षकों को राहत, विभाग ने निरस्त किए ट्रांसफर:  संयुक्त शिक्षक संघ ने विधायक का किया सम्मान; आतिशबाजी कर मनाया जश्न – Dindori News


विधायक धुर्वे का सम्मान करने पहुंचे शिक्षक।

डिंडौरी में गुरुवार की शाम संयुक्त शिक्षक संघ शहपुरा के सदस्यों ने विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का सम्मान किया। शिक्षकों ने विधायक के बंगले पर पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाई और आतिशबाजी की।

.

जनजातीय मंत्रालय और जिला प्रशासन द्वारा किए गए युक्तिकरण के तहत ट्रांसफर आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। शिक्षक रवि टेकाम ने बताया कि तत्कालीन सहायक आयुक्त ने शासन की ट्रांसफर नीति के विरुद्ध मनमाने तरीके से तबादला किए थे।

MLA के निवास पर आभार व्यक्त करने पहुंचे शिक्षक संघ के सदस्य।

इन स्थानांतरणों में दिव्यांग शिक्षकों को भी नहीं बख्शा गया। कुछ ऐसे शिक्षक भी थे जिनकी रिटायरमेंट नजदीक थी। शिक्षकों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में भेज दिया गया था। इस मामले में संघ ने कलेक्टर और प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। विधायक धुर्वे की पहल पर शासन ने सभी ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए हैं। इस फैसले से शिक्षकों में खुशी की लहर है।

अन्याय के खिलाफ लड़ना मेरा कर्तव्य

विधायक ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध काम करके किसी भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी या आम नागरिक को परेशान करना उचित नहीं है।



Source link