जेसीबी की मदद से कब्जा हटाते वनकर्मी।
दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई वनपरिक्षेत्र की पड़रहा बीट में 26 अक्टूबर को वन विभाग ने 2 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया कि विभाग की तुरंत कार्रवाई से मूल्यवान वन क्षेत्र सुरक्षित हो गया।
.
अवैध कब्जे को रोकने के लिए तत्काल अतिक्रमण रोधी खंती खोदी गई है। इसका उद्देश्य भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की संभावना को समाप्त करना है। वन भूमि को सुरक्षित करने के साथ ही, स्थल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
जेसीबी मशीन से खोदे गड्ढे।
विभाग की टीम ने क्षेत्र में बबूल के बीजों का छिड़काव भी किया है। इससे आने वाले समय में हरियाली बढ़ेगी और भूमि की उर्वरता बहाल करने में मदद मिलेगी। यह पहल वन विभाग के संरक्षण और पुनर्स्थापना प्रयासों को मजबूत करती है। इस अभियान में रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र सहायक भारती कुमार, वनरक्षक दयाराम वर्मा, सीमा साहू, सचेंद्र मोहन, महेंद्र पटेल और प्रकाश सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
दक्षिण पन्ना वनमंडल ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे वनभूमि की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि बहुमूल्य वन संपदा की रक्षा की जा सके और क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बना रहे।