Last Updated:
Bp Sugar Home Remedy: कई बार बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में घरेलु नुस्खे काम में आ जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलु नुस्खे के बारे में बता रहे हैं.
बीपी के लिए धनिया के फायदे
डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए धनिया किसी औषधि से कम नहीं है. धनिया के बीजों में भरपूर पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को कम करने का काम करता है. इससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है. इसके अलावा धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर की सूजन और इनफ्लेमेशन को कम करते हैं. इसका सेवन करने का तरीका बेहद आसान है. रात को एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया के बीज भिगोकर रख दीजिए. सुबह उठकर इसे कपड़े या छन्नी से छान लें और खाली पेट पी लीजिए. नियमित सेवन से बीपी धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगता है.
डायबिटीज आजकल सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है. अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपके लिए इसका खतरा और भी बढ़ जाता है. डॉक्टर का कहना है कि शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी दाना बेहद कारगर है. मेथी के दानों में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है. यह फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज़ का अवशोषण धीरे-धीरे होता है. इसका असर यह होता है कि ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता और इंसुलिन की संवेदनशीलता भी बेहतर हो जाती है. इसे भी रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट छानकर पी लें. कुछ लोग इसे हल्का चबा कर भी खा लेते हैं, जिससे और ज्यादा फायदा मिलता है.
परहेज भी ज़रूरी
केवल धनिया और मेथी का सेवन करने से ही काम नहीं चलेगा. इसके साथ-साथ खानपान में सुधार और परहेज भी जरूरी है. डॉक्टर कहते हैं कि शुगर और बीपी के मरीजों को मीठी चीज़ें कम खानी चाहिए, सफेद चावल का सेवन सीमित करना चाहिए और हरी सब्ज़ियों व सलाद को अपनी डाइट में ज़्यादा शामिल करना चाहिए.
अगर आप ये दोनों नुस्खे नियमित रूप से सुबह खाली पेट अपनाते हैं, तो डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार एक महीने में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. बीपी नियंत्रित रहेगा, शुगर लेवल काबू में आने लगेगा और शरीर की सूजन भी कम होगी.
एक्सपर्ट की राय
डॉ. अनिल पटेल, मानसिम चौरा खंडवा का कहना है कि यह नुस्खा आज से नहीं बल्कि सालों से अपनाया जा रहा है. यह पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है. अगर इसे सही परहेज के साथ किया जाए तो एक महीने में सौ प्रतिशत परिणाम मिल सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.