Last Updated:
इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज के नाम पर एशिया कप के लिए चर्चा ना होना हर किसी को हैरान कर रहा है. सूत्रों की माने तो सिराज पूरी तरह से एशिया के कप खेलने के …और पढ़ें
विराट को भइया बोलना कहीं सिराज को भारी तो नहीं पड़ गयाइंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज के नाम पर एशिया कप के लिए चर्चा ना होना हर किसी को हैरान कर रहा है. सूत्रों की माने तो सिराज पूरी तरह से एशिया के कप खेलने के लिए तैयार बैठे ते और वो वर्क लोड जैसी समस्या उनके साथ बिल्कुल नहीं थी. अंदरखाने की खबर है कि सिराज ने इंग्लैंड में इंटरव्यू के दौरान कई बार विराट कोहली का नाम लिया था जिससे टीम मैनेजमेंट खासी नाराज थी.
सिराज सिर्फ गेंदबाजी करना चाहते है
विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज
विराट को भइया बोलना पड़ा भारी !
इंग्लैंड दौरे पर दो बार ऐसे मौके आए जब सिराज की अपनी शानदार गेंदबाजी के बाद इंटरव्यू देना पड़ा और जब जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी धारदार गेंदबाजी का श्रेय किसको देंगे तो हर बार उन्होने विराट भइया का जिक्र किया. यानि सिराज मानते है कि आज वो जिस जगह तक पहुंचे है उसके पीछे विराट का बड़ा योगदान है. शायद यहीं बात टीम मैनेजमेंट में बैठे कुछ लोगों के गले के नीचे नहीं उतरी और हो सकता है इसी वजह से वर्कलोड के नाम पर उनको एशिया कप के लायक नहीं समझा गया.