Ex वाइफ धनश्री के दर्दभरे खुलासे के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट, सिर्फ 4 शब्दों में कह दिया सबकुछ

Ex वाइफ धनश्री के दर्दभरे खुलासे के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट, सिर्फ 4 शब्दों में कह दिया सबकुछ


Last Updated:

युजवेंद्र चहल ने अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक, ऑनलाइन ट्रोलिंग और दूसरी चीजों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ने के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

Ex वाइफ धनश्री के दर्दभरे खुलासे के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्टधनश्री के बयान के बाद युजवेंद्र चहल का पहालव रिएक्शन वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: Instagram@dhanashree9@yuzi_chahal23)
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी एक्स पत्नी और मशहूर डांसर धनश्री वर्मा के हालिया खुलासों के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है. चहल ने कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, वो लोगों का ध्यान खींच रहा है. युजवेंद्र चहल ने कुछ हफ्ते पहले ही राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में धनश्री ने अपनी शादी और तलाक के बारे में खुलकर बात की. चहल के इस पॉडकास्ट के बाद ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पर एक पॉडकास्ट में धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने पांच सालों की शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने के दर्दनाक पलों के बारे में खुलकर बात की थी. धनश्री ने इस दौरान कई खुलासे किए तो युजवेंद्र चहल का पहला रिएक्शन सामने आया है.

धनश्री वर्मा ने बताया कि जब फैसला सुनाया जाने वाला था, तो वह सबके सामने ‘चीख-चीख कर रोईं’ थी. यह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था. उन्होंने तलाक की सुनवाई के दौरान युजवेंद्र के टी-शर्ट वाले स्टंट पर भी प्रतिक्रिया दी. अब, युजवेंद्र चहल ने अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के इंटरव्यू के बाद इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है.

धनश्री के बयान पर युजवेंद्र चहल का रिएक्शन!

युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंग्लैंड के किर्कस्टोन पर पहाड़ों के बीच पोज देते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में वे बाहें फैलाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीरों में वे पहाड़ों को निहारते हुए गहरी सोच में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा. उन्होंने लिखा, ‘मिलियन वर्डस….जीरो फीलिंग्स…’

View this post on Instagram





Source link