Last Updated:
Amol Muzumdar real life Kabir Khan: अमोल मजूमदार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर इतिहास रचा, कोच ने टीम को जिस तरह से विजेता बनाया वो शाहरुख खान के चक दे इंडिया में निभाए किरदार कबीर खान जैसी थी.
नई दिल्ली. अमोल मजूमदार भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसे इस खेल को फॉलो करने वाला हर एक शख्स जानता है. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी वो कभी भारत के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए. अपने वर्ल्ड कप जीतने का सपना भले ही वो बतौर खिलाड़ी पूरा ना कर पाए हों लेकिन कोच बनकर जो किया उसने इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज करा उनको अमर कर दिया. अमोल ने अपनी जिद को महिला टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर पूरा किया. पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं महिला और ऐसा लगा जैसे शाहरुख खान के चक दे इंडिया में पर्दे पर निभाए किरदार को अमोल ने जिंदा कर दिया.
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के नीचे महिला टीम का जश्न पूरी दुनिया ने देखा. पूरा स्टेडियम में अविश्वास और खुशी का माहौल था. भारत की बेटियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा किया. टीम के मुख्य कोच अमोल का किया ये कमाल शाहरुख खान के पर्दे पर निभाए किरदार कबीर खान की तरह.
𝙐𝙣𝙛𝙤𝙧𝙜𝙚𝙩𝙩𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙎𝙘𝙚𝙣𝙚𝙨 😍