Last Updated:
इंग्लैंड ने आगामी आईसीसी महिला विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. नैट स्किवर-ब्रंट टीम की कप्तान चुनी गई हैं. यह बतौर कप्तान उनका पहला विश्व कप होगा.
हीदर नाइट की इंग्लैंड की टीम में वापसी हो गई है. हीथर नाइट पिछले कुछ महीनों से अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में टेंडन की चोट के कारण टीम से बाहर थीं और अब टीम में वापसी कर रही हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाइट को टीम में शामिल किया गया है. वे चोट से उबर रही हैं और उम्मीद है कि टूर्नामेंट के समय तक फिट हो जाएंगी.
यह टूर्नामेंट नए कप्तान स्किवर-ब्रंट और मुख्य कोच शार्लोट एडवर्ड्स के तहत इंग्लैंड का पहला विश्व कप है. एडवर्ड्स ने कहा, ‘अपने देश के लिए विश्व कप में खेलने के लिए चुना जाना सबसे बड़े सम्मान में से एक है. जाहिर है मैं खुश हूं. जैसे सभी वैश्विक टूर्नामेंट होते हैं, यह एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. मुझे विश्वास है कि अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’ एडवर्ड्स ने कहा, ‘परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने अतिरिक्त स्पिनर चुना है. हमारे पास स्पिन बॉलिंग में पर्याप्त विकल्प हैं. सारा ग्लेन का वापस आना शानदार है. डैनी टीम में वापस आई हैं. वे घरेलू क्रिकेट में अच्छे फॉर्म में रही हैं और वह हमारी बैटिंग में गहराई लाएंगी.’
इंग्लैंड की टीम: नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फीलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें