VIDEO: खूबसूरत बीवी…फिर भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सालगिरह पर रुला दिया!

VIDEO: खूबसूरत बीवी…फिर भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सालगिरह पर रुला दिया!


Last Updated:

Hasan Ali make crying to his beautiful wife: हसन अली और सामिया आरजू ने साल 2019 में शादी की थी. शादी की छठी सालगिरह पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने अपनी खूबसूरत बीवी को रुला दिया. दोनों इस खास मौके पर डिनर के लिए…और पढ़ें

VIDEO: खूबसूरत बीवी...फिर भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सालगिरह पर रुला दिया!सामिया आरजू ने 2019 में हसन अली से शादी की थी.
नई दिल्ली. हसन अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज हैं. इस तेज गेंदबाज ने हाल में अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की. हसन और उनकी खूबसूरत पत्नी की शादी की सालगिरह के मौके पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में हसन की बीवी सामिया आरजू भी दिखाई दे रही हैं. हालांकि बाद में सामिया की आंखें डबडबाती हुई दिखाई दीं. इस दौरान पाकिस्तानी पेसर टेबल पर बैठकर हंसता रहा. भारत की रहने वाली सामिया से हसन की शादी 20 अगस्त 2019 को दुबई में हुई थी. दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. हसन अली अगले महीने एशिया कप में पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.

हसन अली (Hasan Ali) और सामिया (Samiya Arzoo) का जो वीडियो सामने आया है उसमें यह कपल शादी की सालगिरह पर रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा होता है. इसी दौरान डिनर टेबल पर हसन अली पत्नी सामिया को कुछ ऐसा चीज खिलाते हैं जिसको खाकर सामिया को तेज मिर्ची लगती है.सामिया इसके बाद परेशान हो जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू भर आते हैं. हालांकि बाद में सामिया पानी पीकर मिर्ची के असर को कम करने की कोशिश करती हैं. इस दौरान हसन अली हंसते हुए दिखाई देते हैं. हालांकि बाद में हसन ने भी वो चीज खाई जो उन्होंने पत्नी को खिलाई थी. उन्हें कुछ नहीं होता है.

हसन अली एिशया कप में खेलेंगे
हसन अली को पाकिस्तान की 17 सदस्यीय एशिया कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हसन एशिया कप से पहले ट्राई सीरीज में खेलेंगे. ट्राई सीरीज का आयोजन यूएई में होगा जहां पाकिस्तान, यूएई के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान की होगी. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित होगा. पाकिस्तान की टीम 14 सितंबर को भारत से दुबई में भिड़ेगी.यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

हसन अली और सामिया की ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
हसन अली एक बार दुबई आए हुए थे. वहां, उनकी मुलाकात सामिया आरजू से होती है जो भारत से किसी काम के लिए दुबई हो गई थी. हसन के दोस्त ने सामिया से उनकी मुलाकात कराई थी. वह पहली बार सामिया को देखते ही दिल दे बैठे थे. धीरे धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई. सामिया भले ही भारत से थी. लेकिन उनकी फैमिली ने उन्हें हसन से शादी करने के लिए नहीं रोका. हसन और सामिया ने साल 2019 में शादी की थी. सामिया आरजू हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता लियाकत अली है जो हरियाणा सरकार से रिटायर्ड अफसर हैं. सामिया ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद से की है. वह पेशे से एक फ्लाइट इंजीनियर है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

VIDEO: खूबसूरत बीवी…फिर भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सालगिरह पर रुला दिया!



Source link