Last Updated:
निकलस पूरन कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में आउट होने के बाद गुस्से में पिच को पीटते नजर आए. उनका यह वीडियो वायरल हो गया है.
निकलस पूरन. निकलस पूरन का कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के एक मुकाबले में आउट होने के बाद ऐसा ही रिएक्शन आया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले निकलस पूरन बुधवार को को एंटीगा और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी टीम यह मुकाबला 8 रन से हार गई.
त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगा-बारबुडा फाल्कन्स का मुकाबला बुधवार को नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. एंटीगा-बारबुडा फाल्कन्स ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 1167 रन बनाए. उसकी ओर से फेबियन एलेन (45) ने सबसे अधिक रन बनाए. शाकिब अल हसन (39) ने भी उम्दा पारी खेली.
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने निकलस पूरन को स्टंप आउट करवाकर पवेलियन भेजा. पूरन पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे निकले लेकिन गेंद ने उन्हें चकमा दे दिया. गेंद सीधे विकेटकीपर ज्वेल एंड्रयू के पास पहुंची, जिन्होंने स्टंपिंग करने में कोई चूक नहीं की.
Pooran bamboozled! 💫