ऑस्ट्रेलिया के 7 गेंदबाजों ने मिलकर साउथ अफ्रीका को रोका, मिला आसान लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया के 7 गेंदबाजों ने मिलकर साउथ अफ्रीका को रोका, मिला आसान लक्ष्य


Last Updated:

Aus vs SA 2nd ODI : साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मैथ्यू ब्रीट्जके और ट्रिस्टन स्टब्स की फिफ्टी के दम पर 277 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के 7 गेंदबाजों ने मिलकर साउथ अफ्रीका को रोका, मिला आसान लक्ष्यमैथ्यू ब्रीट्ज़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ठोकी फिफ्टी
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जोरदार वापसी की. कप्तान मिचेल मार्श ने दूसरे मुकाबले में 7 गेंदबाजों का ऐसा चक्रव्यूह बनाया जिसके आगे प्रोटियाज टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर ढेर हो गई. मैथ्यू ब्रीट्ज़के और ट्रिस्टन स्टब्स की फिफ्टी ने टीम की लाज बचाई. मार्श ने खुद तो गेंदबाजी नहीं की लेकिन चार बॉलर ने विकेट लेकर टीम को सीरीज में बने रहने का मौका दिया.

टॉस जीतकर दूसरे वनडे में एडन मार्करम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाए. कप्तान तो बिना खाता खोले ही वापसी लौटे जबकि रियान रिकल्टन को 8 रन के स्कोर पर जेवियर बार्टलेट ने वापसी की टिकट थमा दिया. 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने मैदान पर कदम रखा और धमाकेदार शॉट्स लगाते हुए टीम को मुश्किल से निकाला. टोनी डी जोरजी को 38 रन पर आउट कर एडम जंपा ने साउथ अफ्रीका को जोरदार झटका दिया.



Source link