Last Updated:
Rishabh Pant shares injury update : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी चोट पर फैंस को अपडेट दिया है. उन्होंने तस्वीरें साझा करने के साथ एक भावुक मैसेज भी लिखा.
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पैर की चोट पर दिया अपडेट नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है. इंग्लैंड के दौरे पर उनके पैर पर चोट लगी थी जिसके बाद वो प्लास्टर में घर वापस लौटे थे. अभी वो इस चोट से उबर रहे हैं और इससे जुड़ा खास वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है. पंत ने अपनी चोट से उबरने के बारे में अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ एक इमोशनल मैसेज दिया.
ऋषभ पंत को 23 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान दर्दनाक चोट लगी थी. क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप की कोशिश करते हुए उनके दाहिने पैर पर चोट लगी थी. इस चोट के कारण उनके पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया, जिससे उन्हें अंतिम टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा.
View this post on Instagram