ग्वालियर में तालाब में मिली लापता किशोर की लाश: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था,अपहृत मानकर तलाश रही थी पुलिस – Gwalior News

ग्वालियर में तालाब में मिली लापता किशोर की लाश:  पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था,अपहृत मानकर तलाश रही थी पुलिस – Gwalior News


पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले 16 वर्षीय राज कुशवाह का शव गुरुवार को किला स्थित तालाब में उतराता मिला। बहोड़ापुर पुलिस अपहरण मानकर पिछले दो दिनों से राज को तलाश रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव निगरानी में ले लिया है। उसे शंका है कि राज ने गुस

.

ग्रीन गार्डन विनय नगर निवासी गणेश कुशवाह ने काम ठीक से न करने पर 19 अगस्त को बेटे राज को डांट दिया था। इसके लिए अन्य परिजन ने भी उसे डांटा। इससे नाराज राज घर से निकल गया। परिजन सोच रहे थे कि शाम तक लौट आएगा, पर जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। राज के फिर भी न मिलने पर परिजन बुधवार को बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। परिजन ने शव पहचाना तालाब में शव की सूचना पर बहोड़ापुर पुलिस किले स्थित तालाब पर पहुंची और जांच की और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक का हुलिया राज से मिलता-जुलता नजर आया था। पुलिस ने राज के परिजन को पोस्ट मार्टम कक्ष बुलवाया। परिजनों ने शव की पहचान राज कुशवाह के रूप में कर ली। खुदकुशी की आशंका पुलिस को आशंका है कि छात्र गुस्से में घर से निकला और किले पर पहुंचा। यहां तालाब किनारे बैठा होगा और नाराजगी इतनी बढ़ गई होगी कि उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। हालांकि परिजन का कहना है कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता। इस पर अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना थाना प्रभारी बहोड़ापुर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि

लापता नाबालिग का शव किले स्थित तालाब में मिला है। परिजन के डांटने पर नाराज होकर वह घर से निकला था। उसने खुदकुशी की है या फिर किसी हादसे का शिकार हुआ है यह जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link