छतरपुर में किसान पर भालू का हमला: पंजों से दबोचा, चिल्लाने पर छोड़कर भागा, गाय की तलाश में जंगल के पास गया था युवक – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में किसान पर भालू का हमला:  पंजों से दबोचा, चिल्लाने पर छोड़कर भागा, गाय की तलाश में जंगल के पास गया था युवक – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के चपनर गांव में शुक्रवार दोपहर एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में 30 वर्षीय प्रीतम राज गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

गाय को ढूंढने जंगल गया था प्रीतम अपने खेत में रखवाली करने गए थे और जंगल के पास खोई हुई गाय को खोज रहा था। तभी झाड़ियों से अचानक भालू निकल आया और उसपर हमला कर दिया। भालू ने प्रीतम को अपने पंजों से दबोच लिया। जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। जोर जोर से चिल्लाने पर भालू भाग गया।

हाथ-पैर और नाक पर आई चोटें घायल प्रीतम किसी तरह घर पहुंचा, परिजन घायल प्रीतम को तुरंत प्राइवेट वाहन से किशनगढ़ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रीतम के दोनों हाथ-पैर और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रीतम के भतीजे मुनीम ने बताया कि हमले के समय वहां कोई और मौजूद नहीं था।



Source link