तीन बच्चियों की डूबने से मौत के मामले में जांच: सेवड़ा एसडीएम ने भुजरिया तालाब का किया निरीक्षण, परिजनों के बयान दर्ज – datia News

तीन बच्चियों की डूबने से मौत के मामले में जांच:  सेवड़ा एसडीएम ने भुजरिया तालाब का किया निरीक्षण, परिजनों के बयान दर्ज – datia News


इंदरगढ़ नगर में दाल मिल रोड स्थित निर्माणाधीन भुजरिया ताल का शुक्रवार शाम एसडीएम अशोक अवस्थी ने निरीक्षण किया। 12 जुलाई को तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियों टीना, अरुणा और नतासा आदिवासी की डूबकर मौत हो गई थी।

.

इस घटना के बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लापरवाही बरतने पर नगर परिषद सीएमओ महेंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया था तथा जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की थी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दीपक यादव, आरआई जयेंद्र सिंह यादव, नगर परिषद इंजीनियर नंदकिशोर गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मृतक बच्चियों के परिजन सीमा आदिवासी, सुनीता आदिवासी और वार्डवासियों के कथन दर्ज किए।

ठेकेदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर को निर्देश दिए गए कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रखें तथा तालाब की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से अपील की कि, घटना से जुड़े किसी भी तथ्य या जानकारी को वे तहसील प्रशासन को साझा कर सकते हैं, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link