रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 12000 किमी दूर से एक खास संदेश आया है. दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को संन्यास की अटकलों के बीच 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रखना चाहिए. टेलर ने इन दोनों खिलाड़ियों की फिट बताते हुए कहा कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में दुनिया देखना चाहती है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित-विराट खेलेंगे आखिरी ODI सीरीज?
अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज से पहले कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि ये दोनों खिलाड़ी अपने वनडे करियर को अलविदा कह सकते हैं और अगले वर्ल्ड कप तक खेलना जारी नहीं रखेंगे. हालांकि, बीसीसीआई ने ऐसी अफवाहों का खंडन किया है, लेकिन भारतीय फैंस को डर है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने एकमात्र फॉर्मेट को भी छोड़ सकते हैं. अब रॉस टेलर ने इस पर अपने विचार साझा किए और कहा कि रोहित और विराट दोनों फिट हैं और रन बना रहे हैं.