रीवा पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ला वार्ड 19 में अवैध नशीली सिरप और गोलियों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो महिलाएं और एक युवक लंबे समय से सीढ़ियों के ऊपर वाले कमरे से कफ सिरप और नशीली गोलियां बेच रहे थे।
.
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोड किनारे शटर वाले घर में नशे का धंधा हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेड की गई। पुलिस को देखते ही दो महिलाएं और एक पुरुष घर के अंदर भागने लगे, लेकिन टीम ने पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी
- संसार लोनिया (22) पिता चौथे लोनिया, निवासी जय स्तंभ कबाड़ी मोहल्ला
- बिट्टो लोनिया (30) पति गेदन लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला
- अंजू सोंधिया (18) पिता मनोज सोंधिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला।
पुलिस ने महिला के घर के कमरों की तलाशी में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप और कैप्सूल बरामद किए। इनमें ONEREX कफ सिरप 100 एमएल की 39 शीशियां (कीमत 7605 रुपये) , ANXILESS-0.50 की 60 पत्तियां (प्रत्येक में 10 गोली, कुल 600 गोली, कीमत 1577 रुपये) शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 461/2025 धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।