भौरा रेंज में बाघ के मूवमेंट से दहशत: बैतूल के सालीमेट गांव में दिखे पगमार्क, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट – Betul News

भौरा रेंज में बाघ के मूवमेंट से दहशत:  बैतूल के सालीमेट गांव में दिखे पगमार्क, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट – Betul News


बैतूल के उत्तर वन मंडल की भौरा रेंज में टाइगर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे गांव सालीमेट में चार दिन पहले टाइगर के फुट प्रिंट मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन

.

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सालीमेट के बोडीपानी गांव में टाइगर जंगली सुअरों का पीछा करते हुए मक्के के खेत तक पहुंच गया। किसान लक्ष्मीनारायण यादव और रामभरोसे यादव ने बताया कि खेत में अचानक टाइगर को देख लोग भयभीत हो गए। गांव यादव बाहुल्य है और अधिकांश परिवार गाय-भैंस जैसे पशुधन पालते हैं, जो घरों के बाहर बंधे रहते हैं। ग्रामीण जगदीश यादव का कहना है कि ऐसे में पशुधन पर हमले का खतरा और बढ़ गया है।

ग्रामवासी विजय उइके ने बताया कि इस बारे में वन विभाग को सूचना दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि जान-माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

वन विभाग के रेंजर बृजेश तिवारी ने बताया कि सालीमेट गांव जंगल से लगे हुए हैं और पास ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व है, इसलिए टाइगर का यहां आना स्वाभाविक है। जानकारी मिलते ही टीम को अलर्ट कर दिया गया है और कई जगहों पर पगमार्क भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि गांवों में अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने और पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

देखिए तस्वीरें…



Source link