मैहर में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म: आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पीड़िता को देवीय प्रकोप की धमकी दी थी – Maihar News

मैहर में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म:  आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पीड़िता को देवीय प्रकोप की धमकी दी थी – Maihar News



मैहर में एक महिला के साथ झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

.

ताला की रहने वाली महिला 19 अगस्त को अपने पति के साथ गोरा गांव में झाड़-फूंक कराने गई थी। पति के बाहर जाने पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो देवीय प्रकोप से उसके पति और बच्चों की मृत्यु हो जाएगी।

घटना के बाद आरोपी लगातार फोन कर महिला को परेशान करता रहा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पहले अपने पति को घटना बताई। फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार की टीम ने 55 वर्षीय आरोपी अनिल दाहिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी गोरा गांव का रहने वाला है।



Source link