मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज जिले का दौरा करेंगे। वे सबसे पहले बहुती जलप्रपात पर्यटन स्थल जाएंगे। इसके बाद देवतालाब शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। फिर देवतालाब स्टेडियम में जनसभा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई निर्माण
.
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। देवतालाब विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। लोक निर्माण विभाग को बहुती और देवतालाब में हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभास्थल पर बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं भी करनी हैं। बैठक के बाद विधायक और कलेक्टर ने देवतालाब मंदिर व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।