हरदा में किसानों को यूरिया उर्वरक की सुविधाजनक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। यह वितरण पीओएस मशीन पर पंजीकरण के बाद आज (शुक्रवार) से शुरू होगा।
.
जिले की 28 सेवा सहकारी समितियों में यूरिया का वितरण किया गया है। ज्यादातर समितियों को 22 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है। इनमें बाजनिया, गोंदागांव कला, गोदागांव खुर्द, मनियाखेडी, रून्दलाय, आलमपुर, भुवनखेडी, धनगांव, कडौला, खेडा, मांगरूल, नांदरा और रूपीपरेटिया शामिल हैं। बांरगा, मुहालकलां और धनवाडा को 20 मीट्रिक टन यूरिया मिला है।
निजी विक्रेताओं में राजपूत कृषि सेवा केंद्र सिराली को 22.50 मीट्रिक टन, मां नर्मदा ट्रेडर्स हरदा को 22.50 मीट्रिक टन और न्यू उत्तम कृषि सेवा केंद्र करताना को 22.50 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। गजानंद कृषि सेवा केंद्र करताना को 40.50 मीट्रिक टन, एम.पी. एजेंसी टिमरनी को 45 मीट्रिक टन, तथा विकास एग्रो एजेंसी और हिन्द खाद भंडार टिमरनी को 49.50-49.50 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है।
कृषक पैक्स समिति के नियमित सदस्य अपनी पात्रता के अनुसार यूरिया खरीद सकते हैं। किसान इन सभी केंद्रों से अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।