मऊगंज में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिलेभर में गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, उनके योगदान के स्मरण और आदिवासी अंचलों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम
.
विधायक बोले- आदिवासी समाज की भारतीय संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका
समारोह के मुख्य अतिथि देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि आदिवासी समाज ने भारतीय संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवनयापन किया है।
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए बताया कि महज 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया और देश के इतिहास में अमर हो गए। विधायक गौतम ने आदिवासी समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को केवल जनजातीय गौरव नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आदिवासी समाज को वह सम्मान दिलाया है, जिसका वे हकदार हैं।
वहीं विधायक पटेल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समाज के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे आदिवासी समुदाय तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने जिले में सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि और औद्योगिक क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की जानकारी दी।

बिरसा मुंडा ट्रस्ट के लिए एक एकड़ भूमि दान करेंगे
समारोह के दौरान गौरी निवासी संतोष पटेल ने बिरसा मुंडा ट्रस्ट के लिए एक एकड़ भूमि दान करने की घोषणा की, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान छात्राें ने लोकगीत और लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को भी सुना। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए, जिनमें लाड़ली प्रमाण पत्र और अन्य स्वीकृतियां शामिल थीं।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
देखें आयोजन की तस्वीरें




