सिंहस्थ के पहले उज्जैन का एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। ये भरोसा सांसद अनिल फिरोजिया को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने दिलाया। सांसद ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उज्जैन एयरपोर्ट को स्वीकृति प्र
.
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि सिंहस्थ महापर्व से पूर्व उज्जैन एयरपोर्ट संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सहज आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद फिरोजिया ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को प्रयागराज महाकुंभ 2025 से भी भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया है।
सांसद लगातार एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार से मांग करते आ रहे थे। एयर पोर्ट के लिए स्वीकृति होने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नायडू और सीएम डॉ. यादव के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। बोले उज्जैन में एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल परिवहन की सुविधा मिलेगी, बल्कि हमारे क्षेत्र के आर्थिक-धार्मिक और पर्यटन विकास के नए द्वार भी खोलेगा। गौरतलब है दताना-मताना हवाई पट्टी को डेवलप कर एयरपोर्ट बनाया जाना है।