PKL-12 गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा ने कहा: यह सीजन मेरे लिए अलग, इरानी खिलाड़ी गुजरात की कप्तानी करेगा

PKL-12 गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा ने कहा:  यह सीजन मेरे लिए अलग, इरानी खिलाड़ी गुजरात की कप्तानी करेगा


  • Hindi News
  • Sports
  • Kabaddi PKL 2025; Gujarat Giants Captain | Mohammadreza Shadloui

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। इससे पहले, जियोस्टार द्वारा आयोजित PKL प्री-सीजन मीडिया डे पर गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलू और बंगाल वॉरियर्स के कोच नवीन कुमार ने मीडिया से बातचीत की।

शादलू ने कहा, यह सीजन मेरे लिए अलग है क्योंकि मैं इस बार टीम का कप्तान हूं। हमारी टीम तैयार है और हमारे खिलाड़ी मोटिवेट हैं और वे यह खिताब जीतना चाहते हैं। और मुझे उम्मीद है कि हम यह खिताब जीत पाएंगे।

इस ईरानी खिलाड़ी ने आगे कहा, मैंने यहां के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है। मुझे इस देश में नए दोस्त मिले हैं। शादलू को 12वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में खरीदा था।

हमने इस सीजन में एक युवा टीम बनाई- नवीन नवीन कुमार ने कहा, हमने इस सीजन में एक युवा टीम बनाई है और कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। नवीन ने कहा, हमने देवांक दलाल को ज्यादा कीमत में खरीदा है और वह हमारे टीम लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। सीजन-11 के बेस्ट रेडर रहे देवांक को बंगाल ने इस सीजन के लिए 2.205 करोड़ रुपए में खरीदा था।

उन्होंने आगे कहा, खेल पर होम ग्राउंड और फैंस का सपोर्ट काफी असर डालता है। किसी खिलाड़ी और टीम को जितना ज्यादा समर्थन मिलता है, वे उतने ही ज्यादा प्रेरित होते हैं। एक खिलाड़ी तभी अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकता है जब उसके फैंस उसके साथ हों, उसका उत्साहवर्धन करें और उसे प्रेरित करें।

पटना ने सबसे ज्यादा 3 खिताब जीते प्रो-कबड्डी लीग की शुरुआत जुलाई 2014 में हुई। जयपुर पिंक पेंथर्स टीम ने नवनीत गौतम की कप्तानी में पहले सीजन का खिताब जीता। दूसरे सीजन में अनूप कुमार की कप्तानी वाली यू मुंबा चैंपियन बनी।

तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स ने खिताब उठाया और टीम ने लगातार 3 फाइनल जीतकर खिताबी हैट्रिक बनाई। वहीं जयपुर पिंक पेंथर्स 2 बार चैंपियन बनी है। इनके अलावा बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, हरियाणा स्टीलर्स और पुणेरी पल्टन ने भी 1-1 बार खिताब जीता है।

खबरें और भी हैं…



Source link