Shani Amavasya Upay: भाद्रपद अमावस्या इस बार शनिवार, 23 अगस्त को पड़ रही है, जिसे शनि अमावस्या भी कहा जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान और पितरों के नाम से किए गए पुण्य कर्म का विशेष महत्व है. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होकर शुभ फल का आशीर्वाद देते हैं. ज्योतिष शास्त्र मानता है कि इस दिन किए गए उपाय मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होते हैं. आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन स्नान-दान के बाद गाय के घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-संपत्ति की कमी नहीं रहती.