अर्जुन ने जितनी कमाई की है, उससे 28 गुना ज्यादा है सानिया की फैमिली की नेटवर्थ

अर्जुन ने जितनी कमाई की है, उससे 28 गुना ज्यादा है सानिया की फैमिली की नेटवर्थ


Last Updated:

Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Net Worth: अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में सानिया चंडोक से सगाई की है. सानिया मुंबई के मशहूर बिजनेस मैन की पोती हैं. सानिया की फैमिली की नेटवर्थ अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर से कम…और पढ़ें

अर्जुन ने जितनी कमाई की है, उससे 28 गुना ज्यादा है सानिया की फैमिली की नेटवर्थ
नई दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में सानिया चंडोक से सगाई की. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं जो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के साथ साथ निचले ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं. पिछले सप्ताह अर्जुन की सगाई मुंबई के जाने माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती से हुई. इस निजी समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे. सानिया चंडोक की फैमिली की नेटवर्थ अर्जुन तेंदुलकर की क्रिकेट कमाई से 28 गुना ज्यादा है.अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. उन्हें पिछले कुछ सीजन से मुंबई रिटेन कर रही है.

बिजनेस रवि घई (Ravi Ghai) की पोती सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) ग्रेविस ग्रुप से आती हैं. जो भारत के खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है. यह परिवार मुंबई के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड का मालिक है. साथ ही भारत में बास्किन-रॉबिन्स का व्यवसाय भी चलाता है. इंडिया टुडे के मुताबिक, मूल कंपनी ग्रेविस फूड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 23-24 में 624 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

श्रेयस अय्यर को एशिया कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिलने पर टेलर का आया रिएक्शन, बोले- इंडिया में टैलेंटेड खिलाड़ियों की…

सानिया का अपना खुद का वेंचर है
फैमिली बिजनेस से दूर सानिया चंडोक अपना खुद का वेंचर चलाती हैं. मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी – एक मुंबई स्थित पालतू जानवरों की देखभाल और सौंदर्य ब्रांड जिसे उन्होंने 2022 में लॉन्च किया था. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड से पता चलता है कि इसकी अधिकृत पूंजी ₹0.10 मिलियन है, जो ग्रेविस समूह के प्रमुख संचालन की तुलना में मामूली है. इस बीच, ग्रेविस ग्रुप का होटल परिचालन इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप (IHG) के अंतर्गत आता है, जो एक वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका अगस्त 2025 तक मूल्य 18.43 बिलियन डॉलर है.

अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ 22 करोड़ है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की नेटवर्थ लगभग 22 करोड़ है. जिसमें उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से आता है. शुरुआत में उन्हें 2021 में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था. इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने 2022 में अर्जुन को 30 लाख में रिटेन कर लिया. पिछले पांच वर्षों में अर्जुन ने अकेले आईपीएल से 1 करोड़ 40 लाख रुपये कमाए हैं. अर्जुन अपने माता-पिता के साथ मुंबई के एक पॉश इलाके में 6,000 वर्ग फुट के आलीशान घर में रहते हैं. यह संपत्ति जिसे सचिन तेंदुलकर ने 2007 में 39 करोड़ रुपये में खरीदा था, आज उसकी कीमत लगभग 100 करोड़ है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अर्जुन ने जितनी कमाई की है, उससे 28 गुना ज्यादा है सानिया की फैमिली की नेटवर्थ



Source link